Breaking News

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की मनाई गई जयंती

0 308

जहानाबाद , रा.मध्य विद्यालय मांदिल के प्रांगण में महान समाजवादी नेता, राजनीतिज्ञ ,समाज सुधारक, सोशलिस्ट समाज दल के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, भारतरत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने किया। सर्वप्रथम समारोह में उपस्थित शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया, तदोपरांत उपस्थित लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा किया। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि कर्पूरी बाबू एक महान एवं ईमानदार राजनेता थे, जो दलितों, शोषितों वंचितों एवं पिछड़ों के मुखर आवाज थे, जिन्होंने ओबीसी की आरक्षण का वकालत किया और अपनी सारी जिंदगी समाज सेवा में लगा दिए। आज बहुत गर्व की बात है ,कि भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत इन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से सम्मानित की है ।इसके लिए समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिए ।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्र.अ. डॉ अरविंद चौधरी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह ,शीला कुमारी ,सरिता कुमारी ,सतीश सुंदरपुरी, राकेश रंजन कुमार, सुनीता कुमारी ,रानी अर्पणा,अखिलेश प्रसाद सिंह, ऋषिकांत कुमार,विभा वर्मा, रौली कुमारी, श्याम कुमार, आशुतोष कुमार मो. अरशद जमा, अरुण कुमार,शक्ति कुमार, कंजीत मांझी,गंगा पासवान समेत समस्त विद्यालय परिवार।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment