जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का सफल आयोजन। 

0 486

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। ब्लैक आउट मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शत्रु हमले से सुरक्षा और सतर्कता का संदेश देना था।

 

इस मॉकड्रिल शुक्रवार को सायं 6:00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने अपनी चौकियों पर मोर्चा संभाला। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैक आउट का अर्थ केवल लाइट बंद करना नहीं है, बल्कि दुश्मन के लिए टारगेट पहचानना असंभव बनाना है। इस अभ्यास में सायरन सिस्टम, संचार व्यवस्था और स्वयंसेवकों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई।

 

मॉकड्रिल में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड ने भी समन्वय स्थापित किया। सायं 6:30 बजे ऑल क्लियर सायरन बजने के साथ ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई और मॉकड्रिल का समापन हुआ।

 

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त), एसपी सिटी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, परिवहन अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ, होमगार्ड कमाण्डेन्ट तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं आपदा मित्र, एन0सी0सी0, नेहरू युवा केन्द्र स्काउट एण्ड गाइड उप-नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment