सेमरिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, सगे भाई पर गडासे से हमला, हालत नाजुक

0 195

 

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौपाल खाम में वृक्ष काटने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पारिवारिक रंजिश के चलते सगे भाई और भतीजों पर मिलकर एक व्यक्ति पर गडासे से जानलेवा हमला करने का आरोप है।

हमले में पीड़ित के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित का अपने ही परिवार के सदस्यों से वृक्ष काटने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ी और आरोपियों ने अचानक गडासे से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस एवं चौकी बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक एवं जमीन-वृक्ष विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment