Breaking News

अवैध रेत उत्खनन पर सीधी पुलिस का कड़ा प्रहार,भरुही नदी घाट पर भोर की दबिश, टाटा 407 जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0 124

सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भरुही नदी घाट से अवैध रूप से रेत लोड करते एक टाटा 407 वाहन को जब्त किया है।

भोर में दबिश, माफियाओं की कोशिश नाकाम,

थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक श्री राजेश पांडेय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरुही निवासी आशीषधर द्विवेदी द्वारा टाटा 407 वाहन (क्रमांक UP 64 T 6055) से भरुही नदी घाट पर अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोर के समय मौके पर दबिश दी।

पुलिस की आहट पाकर चालक ने वाहन को नदी से बाहर निकालकर चढ़ाई पर आधी ट्रॉली रेत खाली करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को मौके से ही पकड़ लिया।

आरोपी हिरासत में, वाहन जब्त,

पुलिस ने चालक आशीषधर द्विवेदी पिता चतुराजधर द्विवेदी (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम भरुही को हिरासत में लिया। सुबह लगभग 3:10 बजे गवाहों की उपस्थिति में टाटा 407 वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, उप निरीक्षक अविनेश चौधरी एवं आरक्षक रजनीश द्विवेदी की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस का सख्त संदेश

सीधी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment