डॉ केपी गुप्ता ने मिनी मार्केटिंग के विजेताओं को किया गया सम्मानित।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर के नेतृत्व में आयोजित मिनी मार्केटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित ।
संस्था के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टाल लगाकर मिनी मार्केटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें संस्था के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था
रविवार को संस्था द्वारा विजेता ऑन को सम्मानित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सर्जन डॉक्टर के पी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि समाज से भी संजय गुप्ता ने प्रथम स्थान पाने वाले सत्यम, द्वितीय स्थान पाने वाले रोहित गुप्ता व तृतीय स्थान पाने वाले कुनाल गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था के अध्यक्ष द्वारा अतिथियों के बैच लगाकर स्वागत किया गया
समाजसेवी डॉक्टर केपी गुप्ता ने संस्था के अध्यापकों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया।
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के केरूगंज के बैंक मैनेजर सुधांशु बाजपेई ने बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा की जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया
अंत में संस्था के अध्यक्ष कुमार सागर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया