अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, दो डंपर जब्त

सिंगरौली | 17 जनवरी 2026
कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते हुए डंपर क्रमांक MP53HA2255 को जब्त कर पुलिस चौकी निवास में खड़ा कराया गया। वहीं, रेत का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर डंपर क्रमांक MP19ZF3121 को पुलिस चौकी निगरी में सुरक्षार्थ रखा गया है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।