पांढुरना: क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हल्दी-कुमुकुम उत्सव

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ
पांढुरना: स्थानीय साई मंदिर प्रांगण स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन की महिला इकाई द्वारा भव्य हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष के साथ पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। परंपरा के अनुसार, समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की और ‘वान’ का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्नों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उखाणे बने आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपने पतियों के लिए पारंपरिक ‘उखाणे’ (काव्यमयी पंक्तियाँ) बोले, जिसे सभी उपस्थितों ने खूब सराहा।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
आयोजन को सफल बनाने में महिला इकाई की जिला नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा कापसे, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी ताई धाडसे, जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम धोटे और मीना राने का विशेष योगदान रहा।
साथ ही संगठन मंत्री श्रीमती विजया देशमुख, प्रचार मंत्री श्रीमती योजना ठाकरे, और मीडिया प्रभारी श्रीमती अंजलि बारस्कर सहित ज्योति खाड़े, रितु चडोकर, लक्ष्मी खाड़े, भावना खाडे, कमला मानकर, ज्योति मानकर, अर्चना मानकर, अंजलि देशमुख, छाया साबले, पार्वती कवड़कर, अदिति कवड़कर, अनीता धोटे, बारस्कर आई और सुकून चडोकर जैसी अनेक कर्मठ महिलाएं उपस्थित रहीं।