कलमढाना स्कूल के बच्चों ने रामटेक में किया शैक्षणिक भ्रमण

0 280

 

पांढुरणा। शासकीय माध्यमिक शाला कलमढाना पिटेर के विद्यार्थियों के लिए 11 जनवरी 2026 को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान छात्रों ने रामटेक मंदिर के दर्शन कर धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को समझा। इसके पश्चात कपूर बावड़ी और खिंडसी लेक के भ्रमण के माध्यम से बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण को करीब से जानने का अवसर मिला।

खिंडसी लेक में आयोजित बोटिंग और एडवेंचर गतिविधियों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार किया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। इस यात्रा में प्रधान पाठक ओंकार साहू, सखाराम ईवनाती, अतिथि शिक्षक मुकेश गोहिते, श्रवण ईवनाती, कमलेश चौधरी और अध्यक्ष दिनेश ईवनाती सम्मिलित रहे। शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और अनुशासित रही, जिसे बच्चों ने एक यादगार अनुभव बताया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment