जनसुविधाओं को लेकर एक्शन मोड में प्रशासन: एसडीएम और सीएमओ ने बैठकों में दिए पारदर्शिता और स्वच्छता के निर्देश

0 266

 

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ

 

पांढुरना। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रशासनिक अमला जनसुविधाओं को दुरुस्त करने हेतु पूरी तरह सक्रिय नजर आया। एसडीएम और मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा ली गई अलग-अलग बैठकों में पट्टा सर्वेक्षण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और मतदाता सूची में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस रणनीति तैयार की गई।

राजस्व और निर्वाचन कार्यों की समीक्षा:

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम श्रीमती अलका एक्का ने पट्टा सर्वेक्षण की प्रारंभिक सूची की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में पारदर्शिता और सावधानी का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही, निर्वाचन संबंधी SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत ‘नो-मैपिंग’ वाले मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश बीएलओ को दिए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

पेयजल सुरक्षा पर विशेष ध्यान:

नगर पालिका में सीएमओ राजकुमार इवनाती ने पेयजल सप्लायरों को सख्त हिदायत दी कि पानी की टंकियों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाइपलाइन में दूषित पानी की शिकायत मिलने पर तत्काल सुधार कार्य किया जाए। बैठकों में नायब तहसीलदार किरथलाल इरपाचे, सहायक यंत्री सोनू सकवार सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment