ग्राम पंचायत छुही में सरपंच उपचुनाव की मतगणना संपन्न, वीरेन्द्र प्रसाद पनिका निर्वाचित

0 463

सीधी | 02 जनवरी 2026
जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद के लिए आयोजित उपचुनाव 2025 (उत्तरार्द्ध) की मतगणना शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। मतगणना प्रक्रिया के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी जनपद पंचायत मझौली दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच पद के लिए कुल तीन अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे। मतगणना में वीरेन्द्र प्रसाद पनिका को सर्वाधिक 520 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमनाथ पनिका को 336 मत और नरेन्द्र कुमार सिंह को 303 मत मिले। वहीं नोटा के पक्ष में 114 मत दर्ज किए गए।
मतगणना परिणामों के आधार पर वीरेन्द्र प्रसाद पनिका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 184 मतों के अंतर से विजय हासिल की। विजयी घोषित किए जाने के उपरांत उन्हें विधिवत निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
उपचुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने पर प्रशासन ने मतदाताओं और चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत छुही में नवनिर्वाचित सरपंच के चयन से ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment