पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये के इनाम की हुई घोषणा

सीधी (राकेश शर्मा)पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा हेमंत चौहान द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इनाम राशि की घोषणा की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने फरार आरोपी नीलेश रजक पिता पन्ना लाल रजक निवासी ग्राम कर्गिल थाना जमोड़ी एवं आर्यन सिंह चौहान पिता धर्मेन्द्र सिंह चौहान उर्फ भोले निवासी ग्राम छिरौही थाना जमोड़ी की दस्तयाबी अथवा गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा उक्त फरार आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था जिसे पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा निरस्त करते हुए इनाम राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि आरोपियों की दस्तयाबी गिरफ्तारी पतासाजी करने अथवा किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।