Breaking News

सुशासन दिवस पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का ऐतिहासिक संकल्प  रेल सेवा शुरू होने तक नहीं पहनेंगे माला

0 295

सीधी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय, सीधी में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में सीधी सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने ऐसा ऐतिहासिक संकल्प लिया, जिसने जनभावना को नई ऊर्जा दे दी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. मिश्रा ने जिले के हित से जुड़ा एक दृढ़ एवं भावनात्मक प्रण लेते हुए घोषणा की —

“जब तक सीधी जिले में रेल सेवा प्रारंभ नहीं हो जाती, मैं किसी भी कार्यक्रम में माला नहीं पहनूंगा और न ही माला से स्वागत स्वीकार करूंगा।”

उन्होंने कहा कि सीधी में रेल सेवा की मांग वर्षों पुरानी है और यह सिर्फ विकास का मुद्दा नहीं बल्कि आम जनता की दैनिक आवश्यकता है। रेल के अभाव में छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को सफर में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

“यह संकल्प जनता की पीड़ा और उम्मीदों का प्रतीक है,” सांसद ने कहा।

जनसभा में मौजूद लोगों ने उनके इस निर्णय का जोशीले तालियों के साथ स्वागत किया और कहा कि यह कदम सीधी के विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश है।

डॉ. मिश्रा का यह संकल्प जिले में रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके निरंतर प्रयासों और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यों ने भी सांसद के इस निर्णय को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment