सीधी पुलिस का शिकंजा कसता गया, बदमाशों में दहशत: रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त में 75 वारंटी गिरफ्तार

0 440


सीधी। अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से सीधी पुलिस ने बीती रात जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक  संतोष कोरी के नेतृत्व में की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 24 स्थायी और 51 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 75 वारंटी गिरफ्तार किए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व सभी अनुभागीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश में पुलिस टीमों ने रातभर शहरी व ग्रामीण इलाकों में दबिश दी। बस स्टैंड, होटल, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग के दौरान 56 गुंडा बदमाशों की जांच की गई, वहीं 32 निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर जाकर गतिविधियों का सत्यापन किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस दलों ने आबादी क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। संदिग्ध वाहनों की स्क्रीनिंग की गई तथा अपराधियों को सख्त चेतावनी दी गई कि अवैध गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता बरती जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
“शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में भयमुक्त माहौल कायम रहे।”
संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी
नागरिकों से अपील
पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी Dial–112 पर तुरंत साझा करें। आपकी सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment