सादर अभिवादन, सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

संपादक➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
🕉रुवार, 25 दिसम्बर 2025🕉
🔆➖सीधी में नशे के खिलाफ सख्त संदेश, 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने ली ई प्रतिज्ञा।
🔆➖सीधी के कलेक्ट्रेट में सुशासन दिवस पर गुंजा संकल्प, एसडीएम ने दिलाई अफसरों को सुशासन की शपथ।
🔆➖पांडुरना में सांसद और विधायक ने किया संता जी की प्रतिमा का अनावरण, उमड़ा जन सैलाब।
🔆👉केंद्र सरकार ने राज्यों को दिया निर्देश- गुजरात से दिल्ली तक अरावली क्षेत्र में खनन के लिए नई लीज देने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
🔆👉आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, किले में तब्दील हुई राजधानी, आएंगे ढाई लाख लोग।
🔆👉उन्नाव मामले में कुलदीप सेंगर की जमानत को चुनौती देगी CBI, सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला।
🔆👉कनाडा में भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या, पार्टनर अब्दुल गफूर फरार।
🔆👉 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बसों के लिए ‘स्पीड लिमिट’ और ‘स्टॉपेज’ नियम किए लागू, अल्कोहल टेस्ट अनिवार्य।
🔆👉अमेरिका में अवैध भारतीयों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’… बिना वैध दस्तावेजों के ट्रक चला रहे 30 गिरफ्तार।
🔆👉 तमिलनाडु में सरकारी बस का टायर फटने के बाद दो कारों से टकराई, 7 लोगों की मौत।
🔆👉केंद्र की 3 नई एयरलाइंस को हरी झंडी,शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को NOC मिला, एविएशन सेक्टर में मोनोपॉली तोड़ने की तैयारी।
🔆👉शिमला में विंटर कार्निवल का आगाज,महानाटी आकर्षण का केंद्र रही, सांस्कृतिक परेड से शुरुआत, टूरिस्ट रात 10 बजे तक ले सकेंगे आनंद।
🔆👉हिसार में चर्च के सामने हनुमान चालीसा पाठ पर अड़े,हिंदू संगठनों के ऐलान के बाद पुलिस की 3 कंपनियां-वाटर कैनन लगाई, आयोजन आज।
🔆👉 “जो नहीं भागे, उन्हें तीन महीने में भगा देंगे”, बिहार को नहीं बनने देंगे बदमाशों का पनाहगार, गृह मंत्री का एलान ।
🔆👉चुनावी बॉन्ड रद्द होने के बाद भाजपा के चंदे में 50% का इज़ाफ़ा, कई विपक्षी दलों के कुल चंदे से 4.5 गुना अधिक।
🔆👉असम के कार्बी आंगलोंग में तनाव,दो लोगों की मौत, 58 पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट सेवाएं बंद।
🔆👉दिल्ली मेट्रो की तीन नयी लाइनों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, 1214 करोड़ रुपये आयेगी लागत।
🔆👉उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में राजस्व गांवों का नाम व्यक्तियों के नाम पर रखने वाली अधिसूचना रद्द की।
🔆👉सरकार लॉन्च करेगी ‘भारत टैक्सी’, ड्राइवरों को मिलेगा पूरा मुनाफा, बोले अमित शाह।
🔆👉अमेरिका और पाकिस्तान की मित्रता पर मोदी सरकार की चुप्पी परेशान करने वाली, कांग्रेस का दावा।
आज क्रिसमस डे है इस अवसर पर दिल्ली में जगमगाये गिरजाघर।
खेल समाचार
🔆👉🏏विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतक,विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली ने 131, रोहित ने बनाए 155 रन, दोनों की टीमें जीतीं।
🔆👉🏏वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा,लिस्ट-ए के सबसे युवा सेंचुरियन, ईशान ने 33 और साकिबुल ने 32 बॉल पर शतक लगाया।
🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार पत्र और वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹