*नशे के खिलाफ सख़्त संदेश: 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने ली ई-प्रतिज्ञा

0 281

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के निर्देशन में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनंजय मिश्रा ने ज्योत्सना स्कूल सीधी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पटपरा एवं शासकीय हाई स्कूल कमर्जी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, अभिलेख संधारण एवं आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन करते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के साथ नशे के प्रति जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तीनों विद्यालयों के 2500 से अधिक विद्यार्थियों व स्टाफ को नशामुक्ति, शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन एवं सामाजिक जागरूकता की ई-प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री धनंजय मिश्रा ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन अपनाने और उज्ज्वल भविष्य गढ़ने का आह्वान किया, साथ ही कहा कि नशामुक्त समाज की नींव युवा शक्ति ही रखती है।

 

इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से उपस्थित ट्रांसडिसिप्लिनरी विशेष शिक्षक श्री शिवांशु शुक्ला ने सकारात्मक जीवन मूल्यों, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता पर प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिससे अभियान को व्यापक समर्थन मिला।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment