उप-चुनाव: कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, ज्ञान सिंह ने भरी जीत की हुंकार

एकजुटता से मझौली में कांग्रेस की होगी जीत:-ज्ञान सिंह
नगर पंचायत मझौली उप-चुनाव: कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने दिया जीत का मंत्र
नगर पंचायत मझौली के उप-चुनाव के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक बृहद कार्यकर्ता बैठक का आयोजन भी हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच जबर्दस्त उत्साह, ऊर्जा और जोश देखने को मिला। चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि नगर पंचायत मझौली का यह उप-चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आमजन के हक, अधिकार और विकास की बात करती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क, बूथ स्तर पर मजबूती और आपसी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ मैदान में उतरें, तो कांग्रेस की जीत निश्चित है।
*वरिष्ठ नेताओं ने भी रखे विचार*
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि मझौली की जनता कांग्रेस के साथ है और आने वाला परिणाम पार्टी के पक्ष में होगा। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण चिंतामणि तिवारी, आनंद बहादुर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह; सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भदौरिया; नगर पालिका उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह; जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यामवती सिंह; उपाध्यक्षगण आनंद सिंह शेरगाँव, आकाश सिंह, दिनेश पाठक; संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह;
महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री श्रीमती कुमुदुनी सिंह, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशिकला द्विवेदी, सेवादल अध्यक्ष अरविंद सिंह, वरिष्ठ पार्षद नपा सीधी ओंमकार सिंह, महामंत्री हरिहर सोनी एवं भूपेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य कृष्णदास साकेत, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष तिलकराज, महामंत्री ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, आर. पी. राठिया, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बृजेश तिवारी, सतेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अजीत सिंह, युवा नेता सुदीप द्विवेदी, वरिष्ठ नेता गणेश सोनी, रामकुमार सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विदेश सिंह एवं यमुना वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी, संतोष तिवारी, श्रीमती उमा सिंह, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनय मिश्रा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शनि सिंह चंदेल, पंकज सिंह सहित वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन कांग्रेस की जीत के संकल्प और संगठन को और अधिक मजबूत करने के आह्वान के साथ किया गया।