एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन ने जनपद पंचायत बजाग में ली समीक्षा बैठक

0 235

मनरेगा में लापरवाही बरतने वाले 8 सचिव एवं 9 ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

आज शुक्रवार को एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन द्वारा जनपद पंचायत बजाग में अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

एसडीएम श्री देवांगन ने अधिकारियों को समय-bound कार्यवाही सुनिश्चित करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा फील्ड विजिट को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में गति लाने पर जोर दिया और कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की लेबर बजट उपलब्धि, श्रमिक नियोजन एवं कार्य पूर्णता की समीक्षा के दौरान अनियमितताएं सामने आई हैं। समीक्षा समक्ष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से निरंतर की जाती रही, बावजूद इसके निर्धारित दायित्वों के पालन में गंभीर लापरवाही पाई गई।

जिसमें ग्राम पंचायत पड़रिया डोंगरी के सचिव श्री अमर सिंह धुर्वे व ग्राम रोजगार सहायक श्री शंकर लाल यादव, ग्राम पंचायत पिण्डरूखी सचिव श्री रजनी परस्ते एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री सुशील राजपूत, ग्राम पंचायत शोभापुर सचिव श्री इन्द्रसेन सारीवान व ग्राम रोजगार सहायक श्री मुनीन्द्र दास पारस, ग्राम पंचायत बजाग सचिव श्री सुखराम उईके व ग्राम रोजगार सहायक श्री उमेश दास कुलदीप, ग्राम पंचायत भानपुर सचिव श्री महेन्द्र दास बघेल व ग्राम रोजगार सहायक श्री अमृत दास पड़वार, ग्राम पंचायत बछरगांव सचिव श्री जगत सिंह श्याम व ग्राम रोजगार सहायक श्री शैलेन्द्र मार्को, ग्राम पंचायत पिपरिया सचिव श्री सुरेन्द्र मार्को व ग्राम रोजगार सहायक श्री विजय सिंह मरावी, ग्राम पंचायत मझियाखार सचिव श्री उमेश साहू व ग्राम रोजगार सहायक श्री धनीराम खण्डे, ग्राम पंचायत सुनपुरी रोजगार सहायक श्री बजरंग सिंह उरैती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

समीक्षा में यह परिलक्षित हुआ कि संबंधित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है। यह कृत पंचायत सेवा नियमों तथा मनरेगा योजनांतर्गत सचिव व ग्राम रोजगार सहायकों के लिए निर्धारित दायित्वों के प्रतिकूल पाया गया है। स्थिति को गंभीर मानते हुए जनपद पंचायत द्वारा संबंधित ग्राम रोजगार सहायक को 3 दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment