जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली: पांढुर्णा जिले के ढोकडोह गांव में हुआ कार्यक्रम! 

0 256

संवाददाता निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिप जिला पांढुरना.

 

पांढुर्णा – सौंसर/ढोकडोह। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ जी के निर्देश पर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (एमपीजेएपी) विकासखंड सौसर सेक्टर क्रमांक 1 की नवांकुर संस्था ‘युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन’ द्वारा ग्राम पंचायत ढोकडोह में जल संचय, संरक्षण एवं संवर्धन पर एक जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया गया।

जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल जी बोबडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री संदीप बाहतकार, पंचायत सहायक सचिव राहुल बाहतकर, और तेजराव भोगाडे उपस्थित रहे।

नवांकुर संस्था के अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर, सचिव गोपाल कोठे, और वृक्ष मित्र अरुण गुरुजी ठाकरे ने नवांकुर सखियों को प्राकृतिक जल स्रोतों के संचालन के तरीके बताए और ग्राम के सभी नागरिकों को जल संग्रह करने की सलाह देने का आग्रह किया।

जागरूकता रैली एवं संदेश:

बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू समाजसेवी विद्यार्थियों और परामर्शदाताओं के सहयोग से गांव में रैली निकाली गई। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने जल संचय के विभिन्न लाभ बताए, जिसमें पशु-पक्षियों और खेतों के लिए जल का उपयोग शामिल था। परामर्शदाता सुनील डोंगरे ने छात्रों को मानव जीवन में जल के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

आयोजन में जल संरक्षण के लिए जागरूकता लाने वाले सहयोगी छात्र-छात्राएं जैसे शिल्पा भालेराव, निधि लोनकर, संगीता मोहले, अमित सातपुते, भुवन गजभिये, राहुल नागपुरे, साहिल चोरकर, मयूरी वाकोडे, पूजा कोठे, कैलाश पांडे, प्यारीका वासनिक, रागिनी वासनिक, नंदनी घोरमाडे, ममता कोठे, पीयूष रेवतकर, माधुरी डोंगरे, रीता धोटे, एवं ग्राम की पंच रीना टेकाम सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment