सिंगरौली में हंगामा, पुलिस ने रोका काफिला नेताओं ने दिया धरना

सिंगरौली/धीरौली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज सिंगरौली जिले के धीरौली पहुंचे, लेकिन पुलिस द्वारा लगाए गए बैरीकेटिंग के कारण उनका काफिला आगे नहीं बढ़ सका। प्रशासन की रोक से नाराज़ दोनों वरिष्ठ नेताओं ने वहीं सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें जानबूझकर जनता से मिलने और घटनास्थल का निरीक्षण करने से रोका जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।
धरने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटते गए, जिसके कारण माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें आगे जाने नहीं दिया गया तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।