शौर्य यात्रा की तैयारी पूरी: सौसर में बजरंग दल की बैठक

संवाददाता – निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिप जिला पांढुरना
सौसर/बेर्डी। बजरंग दल – विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सौसर प्रखंड द्वारा 28 दिसंबर को जिला छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाली भव्य शौर्य यात्रा की तैयारियों को लेकर बेर्डी ग्राम में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
विभाग मंत्री ऋषिराज बैस, विभाग संयोजक शैलेश यदुवंशी, जिला संयोजक गौरव सेन, तथा जिला बल उपासना प्रमुख हितेश वर्मा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में शौर्य यात्रा की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों और रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड, खंड और ग्रामों के सभी दायित्ववान प्रभारी मौजूद रहे।
बजरंग दल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता फैलाना और युवाओं में संगठन की भावना को सुदृढ़ करना है। इसलिए आगामी शौर्य यात्रा में अधिक से अधिक हिंदू युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष आह्वान किया गया है।
भव्य शौर्य यात्रा 28 दिसंबर (रविवार) को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट ग्राउंड, छिंदवाड़ा में आयोजित होगी। संगठन ने सभी सनातनी बंधुओं से उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।