पांढुर्णा जिले में मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए ‘लोकतंत्र का उत्सव’ विशेष अभियान

0 304

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना

 

पांढुरना – पांढुर्णा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 (SIR 2026) का संचालन 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्ण, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में, विधानसभा क्षेत्र 128 – पांढुर्णा के सभी 254 मतदान केंद्रों पर 23 नवंबर और 30 नवंबर 2025 को “SIR में लोकतंत्र का उत्सव” विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा।

इन विशेष दिनों में, सुबह 8:00 बजे से बीएलओ, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, पटवारी सहित अन्य नोडल अधिकारी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।

अब तक की प्रगति (20/11/2025 तक): कुल 2,18,589 मतदाताओं में से 1,01,546 मतदाताओं का मिलान सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

उद्देश्य: यह विशेष सुविधा दिवस शेष मतदाताओं को आसानी से गणना फ़ॉर्म भरने, दस्तावेज़ों की कठिनाई दूर करने और विगत SIR से स्वयं को लिंक कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी श्रीमती अलका एक्का ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित रखने और मतदाता सूची में अपना नाम सही व अद्यतन कराने के लिए इन विशेष अभियान दिवसों पर अपने मतदान केंद्र पर अवश्य उपस्थित हों।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment