शहपुरा : दिनदहाड़े निवास तिराहे से 23 वर्षीय युवती का अपहृत, शोर मचाने पर चलती बाईक से फेंका

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
1 नवंबर 2025,डिंडोरी, देर रात सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार शहपुरा के मुख्यमार्ग से शाम को पांच बजे दो बाईक सवारों ने एक 23 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया, युवती द्वारा अपने बचाव में शोर मचाने पर युवकों ने उसे चलती गाड़ी से फेक दिया जिससे उसे चोटें आई है किंतु वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच गई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।
मिल रही जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे शहपुरा के अमरकंटक जबलपुर मुख्यमार्ग के निवास तिराहा के पास घर जाने के इंतजार में बैठी एक लड़की को दो युवक मोटरसाइकिल में जबरन बैठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी निवास मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो लड़की ने अपने बचाव के लिए जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया। आसपास कुछ लोगों के होने से उसी आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से युवती को चलती बाइक से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई, मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को तत्काल उठाया और घर पहुंचने में सहायता की।
घायल युवती ने शुक्रवार को परिजनों के साथ शहपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
स्थानीय नागरिकों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। शांतिप्रिय जिले में अब लड़कियों की सुरक्षा खतरे में है,