मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर पौधारोपण

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना
सौसर: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हरा भरा सौसर स्वच्छ सुंदर सौसर युथ ऑफ़ सौसर एसोसिएशन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट अनुसूचित जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास परिसर सौसर में बरगद, पीपल, करंजी और आम के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सौसर नवांकुर संस्था और युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिललेश जैन, विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे और वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर समाजसेवी गोयल जी, आनंद जी ठाकरे और छात्रावास के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर और सचिव गोपाल कोठे ने कहा कि पर्यावरण की सुंदरता को बनाए रखने और प्रदूषण को कम करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।