विश्वामित्र, किसानों के मित्र! दुख दर्द में साथ–भारी बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा, उम्मीदों को सांस

रिपोर्ट – शाहिद खान सिहावल
सीधी, सिहावल- हाय रे प्रकृति तुझको दया ना आई। यह कैसी तेरी बेवफाई। किसानों की यही पीड़ादाई आवाज़ों का शोर सीधी जिले में चारों तरफ गूंज रहा है। हृदय को विदीर्ण कर रहा है।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सिहावल विधानसभा के कई गांवों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों की इस विपरीत परिस्थिति में विधायक विश्वामित्र पाठक स्वयं मैदान में उतर गये हैं।उन्होंने हिनौती, सिहावल, लिलवार, चितवरिया सहित कई गांवों का दौरा कर खेतों और फसलों का जायजा लिया।, किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।विधायक ने कहा कि “किसानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है। इस संकट की घड़ी में मैं हर किसान के साथ हूँ।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर प्रभावित किसान को उचित राहत और मुआवज़ा दिलाने के लिए वे शासन-प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और जल्द राहत कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विधायक हो तो विश्वामित्र जैसा, किसानों का मित्र हो तो विश्वामित्र जैसा, जो किसानो की आत्मिक पीड़ा और व्यथा को गंभीरता से लेते हुए मरती हुई उम्मीदों को जगाने एवं सांस देने का भरपूर प्रयास कर रहा है।