एडीआईपी एवं वयोश्री योजना अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण हेतु लाभार्थियों का किया गया चिह्नांकन

खमोद चन्देल की रिपोर्ट
डिंडौरी -कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आज सोमवार को जनपद पंचायत करंजिया एवं बजाग में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए परीक्षण एवं चिह्नांकन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत सरकार की एडीआईपी एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक पहुंचे। कुल 173 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 72 पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें व्हीलचेयर, ट्रायसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्टिक, कृत्रिम अंग तथा चलने-फिरने में सहायक अन्य उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिह्नांकित किया गया।
विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए अनुशंसा की गई। कलेक्टर सुश्री अंजू पवन भदोरिया के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
शिविर में विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संस्थाओं का सराहनीय सहयोग रहा। लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने इस पहल को एक प्रेरणादायक और जनहितकारी कदम बताया
28 अक्टूबर को जनपद पंचायत समनापुर-अमरपुर, 29 अक्टूबर को जनपद पंचायत डिंडौरी व नगर परिषद डिंडौरी, 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत शहपुरा व नगर परिषद शहपुरा एवं 31 अक्टूबर को जनपद पंचायत मेंहदवानी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। समस्त जिलवासियों से अपील की जाती है कि स्वास्थ्य एवं दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने हेतु आपके संबंधित विकासखंड की निर्धारित दिनांक को आयोजन स्थल पर पहुंचकर लाभ प्राप्त करें।