भाजपा जिला कार्यालय में कांतदेव सिंह का हुआ स्वागत
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ढोंटी में बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पुनर्नियुक्त हुए आदरणीय राजा साहब श्री कांतदेव सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सिंगरौली विधायक माननीय रामनिवास शाह ने श्री सिंह का माल्यार्पण कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, पूर्व महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार व पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामसुमिरन गुप्ता सहित वरिष्ठ नेताओं, मंडल अध्यक्षों, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह प्रमार, महिला मोर्चा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री कांतदेव सिंह के अनुभव, संगठनात्मक नेतृत्व और सरल स्वभाव की सराहना करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम सौहार्द, एकता और सम्मान की भावना के साथ सम्पन्न हुआ। 🌸