Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 12 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, पीड़िता की हालत गंभीर, जमशेदपुर रेफर, 4 लोग गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार।*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 12 साल की एक लड़की से सामूहिक बलात्कार ने मानवता को शर्मशार कर दिया, बलात्कार के आरोप में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जगन्नाथपुर पुलिस थाना क्षेत्र में कथित घटना उस समय हुई, जब लड़की एक स्थानीय मेले में शामिल होने के बाद तड़के करीब तीन बजे घर लौट रही थी।
जगन्नाथपुर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी राफेल मुर्मू ने बताया कि पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है. मुर्मू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 28 से 30 साल के बीच है और उनमें से कुछ शादीशुदा हैं।
उन्होंने बताया कि लड़की को चाईबासा के सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया, लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे जमशेदपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर।