मारोती की कहानी: सुपरस्टार बनकर रात में गिरफ्तार, सुबह MLC और डॉक्टर रिपोर्ट में बीपी शुगर का मरीज
संवाददाता- निलेश कलसकर
वनांचल समाचार जिला पांढुरना
पांढुरना – सौंसर में पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मारोती पिता महादेवराव लोनारे को 15 दिनों के भीतर महाराष्ट्र राज्य के नागपुर एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मारोती को सहसम्मान थाने से हॉस्पिटल, हॉस्पिटल से कोर्ट पहुंचाया गया।
पुलिस की कहानी
पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढर्णा श्री नीरज कुमार सोनी के निर्देश पर सौंसर पुलिस ने आरोपी मारोती को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने साइबर तकनीक के माध्यम से प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपी को पकड़ा है।
मारोती की कहानी
मारोती को पुलिस ने हथकड़ी नहीं लगाई है। वह कोर्ट में भी बिना हथकड़ी के रहा। मारोती के वकीलों की फौज तैयार रही और जमानत मिल गई। मारोती ने पत्रकारों, पुलिस, न्याय मंदिर को अपने हिसाब से चला दिया।
पुलिस टीम
उनि प्रहलाद वैरागी, उनि रवि वट्टी, सउनि कैलाश पवार, सउनि रणजीत सिंह राजपुत, आरक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, आरक्षक नरसिंह ठाकुर, आर मनीष टेमरे, आरक्षक रवि टेकाम।
