सिहावल पुलिस की सख्त कार्यवाही — सड़क सुरक्षा को लेकर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

0 654

प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता / तहसील रिपोर्टर – सिहावल

 

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिहावल पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

 

चौकी प्रभारी सिहावल एएसआई अजीत पाण्डेय एवं उनकी टीम ने मुख्य चौराहों पर वाहनों की बारीकी से जांच की।

इस दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और बीमा जैसे आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई।

 

✅ बिना हेलमेट व अधूरे कागजात वाले 3 बाइक चालकों पर चालान कार्रवाई,

₹900 का राजस्व वसूला गया।

साथ ही पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी समझाइश भी दी।

 

🚦 सड़क सुरक्षा अभियान का संदेश:

 

बिना हेलमेट वाहन न चलाएं

 

ओवरस्पीड और लापरवाह ड्राइविंग से बचें

 

सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें

 

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है

 

सिहावल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया —

➡️ “अभियान लगातार जारी रहेगा, नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।”

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे अभियानों से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

 

👉 सिहावल पुलिस की यह सख्त लेकिन सकारात्मक पहल – “सुरक्षित सफर, सबकी जिम्मेदारी” का संदेश दे रही है।

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ – हर सच जो आप जानना चाहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment