मद्यनिषेध सप्ताह के तहत सीधी में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम संपन्न 

0 396

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

 

महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे मद्यनिषेध सप्ताह के तहत सीधी जिले में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 

उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सीधी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में बढ़ते मद्यपान व नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता लाना तथा युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन में नशामुक्ति की चेतना फैलाना है।

 

विशेष रूप से महिलाएँ नशे के दुष्प्रभावों से अधिक प्रभावित होती हैं। इसी क्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी एवं शासकीय मॉडल हाई स्कूल सीधी की छात्राओं और स्टाफ ने 8 अक्टूबर को नशामुक्ति की शपथ ली तथा e-Pledge पोर्टल के माध्यम से ई-शपथ ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकार श्री सुरेन्द्र कुमार शुक्ला ने नशामुक्ति संदेश पर आधारित गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध किया।

 

उप संचालक सामाजिक न्याय श्री धनंजय मिश्रा ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों, अधिकारी-कर्मचारियों, शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों व विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों, एनजीओ तथा युवा वर्ग से नशामुक्ति की शपथ लेने एवं e-Pledge पोर्टल के माध्यम से ई-शपथ ग्रहण करने की अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment