सौंरई में ग्राम पंचायत की बैठक: सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी जानकारी

ललितपुर के विकासखंड मड़ावरा स्थित ग्राम सौंरई के पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश रिछारिया ने मौजूद ग्रामीणों को बताया कि सरकार द्वारा हर पात्र व्यक्ति के लिए शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन योजना समेत कई अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अगर कोई पात्र व्यक्ति अभी तक इन योजनाओं से वंचित है, तो वह ऑनलाइन आवेदन करा दे। जिससे उसे भी योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़े पम्पलेट भी वितरण किए गए। बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, ग्राम प्रधान भगवानदास रजक, वृन्दावन कुशवाहा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।jila beauro chief pravin jain