सीधी में चोरों लुटेरों हत्यारों का आतंक!*शिवसेना ने उठाई आवाज़, कहा: पीड़ितों को न्याय दो, जनता को*सुरक्षा दो”* 

0 300

 

एडिशनल एसपी को सौंपा पत्र

 

सीधी।जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, लूटपाट और हत्या जैसी घटनाओं के खिलाफ शिवसेना ने सीधी पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

शिवसेना ने पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग और पुलिस अधीक्षक सीधी के नाम एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिले में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस कार्रवाई में गंभीरता का अभाव देखा जा रहा है।

 

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल की खुलेआम निर्मम हत्या, टिकरी चौकी अंतर्गत धुन्ने-बुन्ने के जंगल में व्यापारी के साथ लूट, खामघाटी क्षेत्र में राहगीर से लूट, तथा वार्ड क्रमांक 21 मडरिया, लालता चौक, बेलबाग सहित सैकड़ों से अधिक जिले के कई स्थानों पर हुई चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

इन घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनका उपयोग प्रभावी ढंग से नहीं किया जा रहा। सीधी में लगातार बढ़ती चोरी, लूट और हत्या की घटनाएँ यह दर्शाती हैं कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस कार्रवाई में गंभीरता का अभाव है।

हम प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि हर पीड़ित को न्याय मिले और जिले में सुरक्षा का माहौल पुनः स्थापित किया जाए। यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो शिवसेना जनआंदोलन का मार्ग अपनाने को बाध्य होगी।”

प्रमुख मांगें:

1: जिले में हुई सभी हालिया चोरी, लूट और हत्या के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

2: पेंडिंग मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।

3: थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएँ।

4: मुख्य चौक-चौराहों पर रात्रि गश्त और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए।

शिवसेना प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित:

प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल (भोले), नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान (मुन्ना), नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी साजन कुमार, वार्ड 17 प्रमुख शिवम चिकवा, तथा पीड़ित रज्जन केवट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment