एनसीएल परिवार ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, स्वच्छता अभियान 5.0 की हुई शुरुआत

0 283

सिंगरौली।

एनसीएल परिवार ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीएमडी, कार्यकारी निदेशकगण, जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई महासचिव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रहित योगदान को याद किया।

 

एनसीएल की सभी इकाइयों और परियोजनाओं में भी यह जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

 

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का समापन

17 सितम्बर से चल रहा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2 अक्टूबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने सफाई मित्रों का सम्मान किया और समाज को स्वच्छ रखने हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ भी ली। अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, पौधरोपण, प्रतियोगिताएं और ‘थैंक यू सफाई मित्र’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों और समितियों को सम्मानित किया गया।

 

विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 का शुभारंभ

एनसीएल ने स्पेशल स्वच्छता अभियान 5.0 की शुरुआत की, जो 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान में चिन्हित स्थलों की सफाई, स्क्रैप मैनेजमेंट, पुरानी फाइलों का निस्तारण, ई-कचरा प्रबंधन, स्पेस एवं रिकॉर्ड मैनेजमेंट और वेस्ट टू वैल्थ गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

अभियान का प्रारम्भिक चरण 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चला, जिसमें सभी परियोजनाओं और इकाइयों में व्यापक तैयारियां की गईं।

 

📌 सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment