ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बलियरी में ईटा लदा ट्रक पलटा – चालक समेत 5 लोग घायल, एक की हालत नाजुक

0 233

 

बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत बलियरी वार्ड-39 वृंदावन चौक (सूरदास चौराहा) के पास आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। सकरी सड़क पर ईटा लदा एलपी ट्रक अचानक पलट गया, जिसमें चालक सहित 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

📌 लापरवाही बनी हादसे की वजह!

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमृत नल जल योजना 2.0 के अंतर्गत 8 माह पूर्व सड़क खोदी गई थी, जिसे अब तक दुरुस्त नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान भी सड़कें तोड़ दी गईं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

 

वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नवागत आयुक्त से मांग की है कि अमृत पाइपलाइन का कार्य कर रहे अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, क्योंकि पूरे वार्ड में कार्य ठीक से नहीं हो रहा है।

 

सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment