ब्रेकिंग न्यूज़ – तहसीलदार की सरकारी बोलेरो हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे अधिकारी 

0 334

सिंगरौली।

बरगवां तहसीलदार नागेश्वर पनिका गुरुवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात 11:20 बजे बैढ़न टॉकीज चौराहे पर हुई, जब उनकी सरकारी बोलेरो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर मौजूद लोग पहले यह समझ ही नहीं पाए कि बोलेरो में तहसीलदार स्वयं बैठे हैं। अधिकतर लोगों ने उन्हें ड्राइवर मान लिया।

 

गंभीर दुर्घटना के बावजूद किस्मत ने बड़ा साथ दिया और वे एक बड़ी अनहोनी से बच निकले। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है।

 

घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम सृजन वर्मा और सीएसपी पुन्नू परस्ते मौके पर पहुँचे और तहसीलदार की स्थिति का जायज़ा लिया।

 

⚡ सिंगरौली से सुनील पांडे की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ⚡

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment