नगरपालिका की कार्रवाई से हड़कंप: अवैध निर्माण कहकर तोड़ा गया

0 399

संवाददाता- निलेश कलसकर

 

पांढुरना – शहर में नगरपालिका की टीम ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए एक अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता और नगरपालिका के अधिकारी आमने-सामने आ गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि नगरपालिका हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है, जबकि CMO का कहना है कि निर्माण बिना अनुमति के किया गया था।

 

नगरपालिका की इस कार्रवाई से शहर में चर्चा तेज हो गई है और लोग इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं। आगे की कार्रवाई और इस मामले की जांच के लिए निगरानी की जा रही है।

 

क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं…

 

शहर के जय स्तंभ चौक पर शुक्रवार को नगर पालिका की टीम ने एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जगदीश पिता धनराज राजगुरु के नए निर्माण को लेकर की गई, जिसका मौके पर काफी विरोध भी हुआ।

 

शिकायतकर्ता जगदीश राजगुरु का कहना है कि उन्होंने अपने मकान की खाली जगह पर स्लैब डालने के लिए सेंट्रिंग लगाई थी। उनका आरोप है कि नगर पालिका ने आनन-फानन में इस निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की है, जो हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना है।

वहीं, इस मामले में सीएमओ राजकुमार इवनाती ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता पुराने भवन के अलावा अतिरिक्त भवन का निर्माण कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने नगर पालिका से कोई स्वीकृति नहीं ली थी।

 

सीएमओ के अनुसार, यह निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा था, इसलिए इसे अवैध मानते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment