डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या का स्थानांतरण बाद भारतीय किसान संघ ने पुष्पगुच्छ देकर दी विदाई

0 202

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू सहित संघ के पदाधिकारियों ने किसान हित में किए कार्य को लेकर धन्यवाद देते हुए नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं दी

 

डिंडोरी: भारतीय किसान संघ डिंडोरी ने डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या जी को स्थानांतरण बाद भोपाल जाते समय शहपुरा में सम्मान पूर्वक पुष्पगुच्छ और फलफूल उपहार के साथ दी भावपूर्व दी विदाई।

 

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू सहित तमाम पदाधिकारियों ने नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं भी दिए और किसान हित में उठाए कदम को लेकर धन्यवाद दिया।

 

आपको बता दे डिंडोरी कलेक्टर के रूप में नेहा मारव्या का कार्यकाल 8 माह का रहा है, आठ माह के छोटे से कार्यकाल में ही कलेक्टर ने किसान हित में बहुत से कदम उठाए है,जिसके लिए बधाई के पात्र है।

 

विदाई कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू जिला मंत्री निर्मल कुमार साहू जी एडवोकेट,तहसील शहपुरा तहसीलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य जिला मीडिया सहप्रभारी शारदा नामदेव पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष बृज बिहारी साहू एडवोकेट विनय झारिया एवं सोहन साहू की गरिमा में उपस्थित रही

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment