सिहावल में दशहरे की धूम, भक्तिमय माहौल में हुआ मूर्ति विसर्जन


प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी : रिपोर्ट शाहिद खान
सिहावल।
नवरात्रि के नौ दिनों की आराधना एवं दुर्गा पूजा के उपरांत विजयादशमी पर्व पर सिहावल नगर में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। नगर के विभिन्न पंडालों से माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्राओं के साथ किया गया।
ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व व्यवस्था की पुख्ता तैयारियाँ प्रशासन द्वारा की गई थीं। इस बीच सिहावल के रामपुर सोन नदी घाट विसर्जन केंद्र पर सिहावल तहसीलदार परमसुख बंसल के साथ सिहावल राजस्व विभाग की टीम, स्वास्थ्य विभाग से बी.एम. ओ. राम भूषण पटेल चिकित्सकीय दल के साथ, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सिहावल चौकी प्रभारी अजीत पांण्डेय अपने दलबल के साथ विसर्जन केंद्र एवं नगर निरीक्षण मे मुस्तैद रहे एवं अपनी टीम के साथ सतत मानीटरिंग करते रहे |
भक्तों ने इस अवसर पर माँ दुर्गा से नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।