जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत का मामला – होगी मजिस्ट्रियल जांच, परिजनों को मिला मुआवजा और नौकरी का आश्वासन

सिंगरौली।
जिला जेल सिंगरौली में बंद कैदी अनुज दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। हालात को देखते हुए तहसीलदार जान्हवी शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी।
वहीं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जेलर की लापरवाही की भी जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विधायक शाह ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, साथ ही मृतक की बेटी को ट्रामा सेंटर में अस्थाई नौकरी दिए जाने का भरोसा दिलाया।
घटनाक्रम से जुड़े पैसे के लेनदेन के ऑडियो भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
📍 सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट