सुधा होल डे मिल्क बुथ पार्लर का उद्घाटन
— नवीन कुमार, संवाददाता पटना (बिहार)
घोसी (जहानाबाद)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के प्रांगण परिसर में सुधा होल डे मिल्क बुथ पार्लर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम पार्ट-2 के तहत सुधा होल डे मिल्क बुथ पार्लर की शुरुआत की गई है, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं शुद्ध दूध उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम में मगध दुग्ध उत्पादन संघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, मगध दुग्ध संघ गया के विपणन प्रभारी अमरजीत गांधी, प्रशासनिक पदाधिकारी मनोज कुमार, जहानाबाद पथ प्रभारी विजय कुमार, मगध दुग्ध संघ गया के वितरक अनिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, पार्लर के प्रोपराइटर अमन राज और संचालनकर्ता बालाजी ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।