बिहार अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव को मिला अपार जनसमर्थन

0 268

जहानाबाद।

बिहार अधिकार यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जबरदस्त जनसमर्थन मिला। पटना से जहानाबाद रोड शो के उपरांत जगह-जगह पर भारी भीड़ ने उनके रथयात्रा का भव्य स्वागत किया। रथयात्रा के दौरान मसौढ़ी, कड़ौना, आरओबी जहानाबाद, अस्पताल मोड़, कोट एरिया और अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

जहानाबाद के गांधी मैदान गेट पर राजद के वरिष्ठ नेता रमेश यादव ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया। राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव, विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, पूर्व विधायक सुबेदार दास, मुजफ्फर हुसैन राही, शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव, बैकुंठ यादव सहित कई नेताओं ने मंच पर तेजस्वी यादव को सम्मानित किया।

 

गांधी मैदान में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को अपार समर्थन देकर बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त, बेरोजगारी से मुक्त और पलायन मुक्त बनाना होगा। उन्होंने वादा किया कि प्रदेश में कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई और सुनवाई वाली सरकार बनाई जाएगी।

 

इसके बाद उनका काफिला इस्लामपुर की ओर रवाना हुआ। यहां घोसी के खपुरा मोड़ पर पूर्व जिला पार्षद अनुज प्रसाद निराला के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और लकड़ी से बने लालटेन चुनाव-प्रतीक भेंट किए गए।

 

राजद नेता नगीना यादव, सुनील यादव, पवन चंद्रवंशी, बिहारी बाबू, नंद किशोर यादव, रामदीप यादव और स्थानीय विधायक रामवली यादव ने भी रथ के अंदर जाकर तेजस्वी यादव का सम्मान किया। घोसी में मिले अपार समर्थन के उपरांत उन्होंने हाथ जोड़कर आमजन को अभिवादन किया और फिर इस्लामपुर विधानसभा की ओर बढ़ गए।

 

– नवीन कुमार, संवाददाता पटना (बिहार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment