प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर में हुए विविध कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर में हुए विविध कार्यक्रम
शाहपुर नगर में माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर देश में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नगर में सफाई स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रतिनिधि ओम प्रकाश धुर्वे एवं जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो और उनके अन्य सदस्यगण के साथ नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल एवं पार्षद गणों के द्वारा सफाई अभियान किया गया । साथ ही क्षेत्रीय प्रतिनिधि द्वारा माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं संदेश के साथ नगर वासियों को स्वच्छता के लिए अपनी सहभागिता अदा करने के लिए आवाहन भी किया।
*स्वस्थ नारी सशक्त परिवार* अभियान अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा सहित शाहपुरा विकासखंड अंतर्गत अनेक उप स्वास्थ्य केदो में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष जांच की गई जांच अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया की भी जांच की गई और अनेक लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गये। उक्त सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष भजन दास चक्रवर्ती, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, नगर पंचायत शाहपुरा की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ उपाध्यक्ष मुकेश साहू, अधिवक्ता ज्ञान दीप त्रिपाठी,राजेश साहू, डॉक्टर श्वेता जैन, पार्षद हरीश साहू ,अनूप गुप्ता, सुरेंद्र साहू, अरुण अग्रवाल, विष्णु अवधीया ,राजकुमारी रजक, नितिन गुप्ता, अरविंद रजक मुकेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, संतोष अवधीया एवं अन्य सदस्य गण सहित स्वच्छता कर्मचारी नगर परिषद शाहपुरा की उपस्थिति रही।
जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट