सीधी में एनीमिया, टीबी और सिकल सेल की जांच कीः महिलाओं-बच्चों का हेल्थ चेकअप किया, 2 अक्टूबर तक गांव-गांव पहुंचेगी टीम

सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र कुशमी में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का परीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल से संबंधित जांचें भी की गईं। गर्भवती महिलाओं का नियमित एएनसी (एंटीनेटल केयर) चेकअप किया गया, जबकि बच्चों को टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीगईं।
यह शिविर कोडार आयुष्मान आरोग्य केंद्र, गुडुआधार सहित 28 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ लगा, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्थानीय ने इस पहल की तारीफ की
स्थानीय राम बहादुर प्रजापति, राम सुशील बैगा, हितरातम बैगा, सुंदर कोल, राम प्रताप कोल, हरि शरण तिवारी ने इस पहल का स्वागत किया है। इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वनांचल जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं और बच्चों को समय पर उपचार मिलेगा और गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सकेगा।17 सितंबर तक चलेगा अभियान
यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान कुसमी ब्लॉक की मेडिकल टीमें गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेंगी। बीएमओ और बीपीएम ने कई उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया, ताकि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।
शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सीता सिंह, प्रभारी डॉक्टर सृष्टि कुशवाहा, बीपीएम अरविंद द्विवेदी, सीडीपीओ माया गोस्वामी, सीएचओ नम्रता सेन, एमटीएस सुभाष सोनी, एएनएम प्रियंका सिंह और आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए पहुंचे।17 सितंबर तक चलेगा अभियान
यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान कुसमी ब्लॉक की मेडिकल टीमें गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेंगी। बीएमओ और बीपीएम ने कई उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया, ताकि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।
शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सीता सिंह, प्रभारी डॉक्टर सृष्टि कुशवाहा, बीपीएम अरविंद द्विवेदी, सीडीपीओ माया गोस्वामी, सीएचओ नम्रता सेन, एमटीएस सुभाष सोनी, एएनएम प्रियंका सिंह और आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए पहुंचे।