समनापुर जनपद पंचायत में सरपंच सचिवों को खुली छूट

 सचिव सरपंच के निजी खाते में राशि डालकर पहुंचा रहे हैं आर्थिक लाभ

0 220

जिला डिंडोरी की जनपद पंचायत समनापुर में सरपंच सचिव के सांठ गांठ से सरपंच को आर्थिक लाभ पहुंचाने में जुटे हुए है ऐसा ही खबर जनपद के माधोपुर पंचायत के सरपंच श्रीमती सरिता धुर्वे का है जो खुद को आर्थिक लाभ पहुंचाने में जुटे हुए हैं और सचिव नियम कानून को अपने जेब में रखकर सरपंच को ठेकेदार दुकानदार एवं पंच का वेतन एवं मजदूर बनाकर उनके निजी खाते में लाखों रुपया की राशि डालकर आर्थिक लाभ पहुंचा रहे हैं और ना तो आर्थिक लाभ लेने में सरपंच को शासन का डर है और ना प्रशासन का खौफ धडल्ले से अपने निजी खाता में राशि डाल रहे हैं इस तरह सचिव को नियम कानून और ना ही उच्च अधिकारियों का भय है और न तो शासन प्रशासन का डर धड़ल्ले से जनप्रतिनिधियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने में लगे हुए इससे यह कहा जा सकता है कि जनपद में अधिकारियों का ना तो दबदबा है और न ही अंकुश या कहें खुली छूट। इसलिए सरपंच सरिता धुर्वे के द्वारा लाखों रुपया ई-पंचायत मरम्मत के नाम से खुद दुकान दार बनकर तो कभी पंच बनकर वेतन तो कभी मजदूर बनकर अपने निजी खाते में बेखोफ होकर खुद को आर्थिक लाभ पहुंचा रहे है

*अधिकारी कर रहे हैं जांच के नाम से खाना पूर्ति*- सरपंच सचिव नियम कानून या शासन की दिशा निर्देश को दर किनार कर आर्थिक लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं क्योंकि उनको पता है अधिकारी जांच के नाम से खानापूर्ति कर देंगे और हमारा कुछ होने वाला नहीं है इसलिए बेखोफ होकर निजी खातों में सरपंच अपनी निजी खाते में पैसे डाल रहे हैं और खुद को आर्थिक लाभ पहुंचा रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment