पुर्व जिला परिषद अनुज प्रसाद निराला को मिली हरी झंडी, जनसमपर्क तेज

0 299

घोसी (जहानाबाद) राजद के वरिष्ठ नेता अनुज प्रसाद निराला को घोसी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार बनाए जाने की हरी झंडी मिली है, इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जनसमपर्क तेज कर दी है, उन्होंने बताया कि हम पुर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुझे महागठबंधन की उम्मीदवार बनाए जाने की अपनी सहमति जताई है इसलिए मुझे क्षेत्र की जनता से अपार समर्थन मिल रहा है, इस दौरान उन्होंने घोसी विधानसभा क्षेत्र के देवरा, शादीपुर, पहाड़पुर,रूकुनपुरा ,बनछीली, अनंतपुर, पखनपुर,चंदहरीया, सैदपुर,महवलीपुर, शेखपुरा,चरूई, अहियासा,बेल ई , समेत दर्जनों से अधिक गांवों में जाकर जनसंपर्क किया जिन्हें ऊनको आपार जनसमर्थन मिल रहा है, इस दौरान श्री निराला ने बताया कि मैं लगातार जनता की सेवा में लगा रहता हूं, और मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर आमजन की समस्यायों को सुनकर उसे प्रखंड से लेकर जिला व राज्य स्तर तक निदान करने का एक सार्थक प्रयास करता हूं, वहीं जानकर बताते हैं कि निराला जी एक महान समाजवादी नेता हैं जो अमर शहीद जगदेव प्रसाद, जननायक कर्पूरी ठाकुर, डॉ, राममनोहर लोहिया, वहीं समाजिक न्याय के नेता लालू प्रसाद यादव के विचारों पर चलने वाले एक जुझारू व उर्जावान नेता हैं और वे पुर्व में क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य रहेते हुए अच्छा कार्य किए हैं, वहीं वर्तमान में राजद के वरिष्ठ नेता अच्छे विचारक,प्रखर वक्ता हैं, इस दौरान उनको क्षेत्र की जनता से अपार समर्थन मिलते दिख रहा है

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment