2.200 किलो गांजा व मोटरसाइकिल सहित ₹92,000 का मशरुका जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार 

0 428

2.200 किलो गांजा व मोटरसाइकिल सहित ₹92,000 का मशरुका जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

 

अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

सीधी।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन तथा एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2.200 किलो गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹92,000 आँकी गई।

 

प्रकरण का विवरण

 

मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर पिपराही से मूड़ा पहाड़ मंदिर होकर कोदौरा की ओर बिक्री हेतु जा रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम हर्दी मूड़ा पहाड़ शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर दबिश दी और संदेही —

 

1. रावेन्द्र कुमार मौर्या उर्फ पिन्टू, पिता राममनोरथ मौर्या, उम्र 21 वर्ष, निवासी हटवा बरहा टोला, थाना कमर्जी।

 

 

2. दिवाकर कोरी, पिता शिवप्रसाद कोरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी घोघरा, थाना अमिलिया।

 

 

3. रुपेश वर्मा, पिता छोटेलाल वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी सरदा, थाना बहरी।

 

 

 

को मौके पर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान झोले से 2.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22,000 है। मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹70,000 आँकी गई।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उन्हें सरदा निवासी महेन्द्र कोरी ने बिक्री हेतु उपलब्ध कराया था। मोटरसाइकिल भी उसी की थी। मुख्य आरोपी महेन्द्र कोरी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

कानूनी कार्यवाही

 

जप्त गांजा एवं वाहन को सील कर लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर हवालात में निरुद्ध किया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 8/20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

पुलिस टीम का योगदान

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस, सहायक उप निरीक्षक उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक लोकेंद्र सिंह, आरक्षक सतीश कुशवाहा एवं आरक्षक बृजेश बैस का सराहनीय योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment