आदि कर्मयोगी योगी प्रोसेस लैब का समापन
आदि कर्मयोगी योगी प्रोसेस लैब का समापन

डिंडोरी प्राइड कदम न्यूज़ तहसील ब्यूरो खमोद चन्देल की रिपोर्ट –
जनजातीय कार्य विभाग एवं नोडल अधिकारी श्री जतिन कुमार ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकासखंड समनापुर, सहायक नोडल अधिकारी श्री शशि भूषण बघेल विकासखंड शिक्षाअधिकारी के मार्गदर्शन में दो दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम प्रोसेस लैब ब्लॉक समनापुर जिला डिंडोरी में समापन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाने और गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की समझ विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं की क्रियान्वयन प्रणाली को सुधारना और ग्रामीण समुदायों की समस्याओं का समाधान करना है
आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य:
जनजातीय समुदायों का विकासएवम् अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है।
-*ग्राम स्तर पर समाधान*: ग्राम स्तर पर आदि कर्मयोगी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां नोडल पदाधिकारी का नाम और संपर्क विवरण उपलब्ध रहेगा ताकि लोग कर्मयोगी से संपर्क कर सकें।
– सामुदायिक भागीदारी*: अभियान में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आदि साथी (स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, बुजुर्ग, युवा और जनप्रतिनिधि) और आदि सहयोगी (शिक्षक, डॉक्टर और अन्य पेशेवर) की भूमिका महत्वपूर्ण होगी
आदि कर्मयोगी अभियान के लाभ:*
-*आत्मनिर्भर गांव*: अभियान का लक्ष्य गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
-*एकल खिड़की सेवा केंद्र*: ग्राम स्तर पर एकल खिड़की सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां विभागीय संपर्क विवरण, योजनाओं की जानकारी, शिकायत निवारण रजिस्टर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
-*डिजिटल प्लेटफॉर्म*: अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे उपरोक्त कार्यशाला का संचालन शिक्षा विभाग से मास्टर ट्रेनर श्री राजेंद्र झरिया , महिला बाल विकास से श्रीमति स्वप्निल गुप्ता, वनविभाग से मरावी, पी एच ई से श्री बी के कोल एवं नीरज तिवारी ब्लॉक समन्वयक समनापुर सक्षम के सहयोग से संपादित किया गया