मातृ मृत्यु समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
मातृ मृत्यु समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बबिता खरे के निर्देशन में जिले में दिनांक 1 सितंबर 2025 सोमवार को डॉ सुनीता तिवारी, डीएचओ 1, नरेंद्र पटेल डीसीएम और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नागेंद्र बिहारी दुबे की उपस्थिति में मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिहावल, रामपुर, और मझौली ब्लॉक की सभी मातृ मृत्यु की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में तीनों ब्लॉक के सीबीएमओ, बीसीएम, मैटरनल हेल्थ कोऑर्डिनेटर, कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, डीईओ, और हितग्राही के परिजन शामिल थे।
बैठक में रिकॉर्ड संधारण की पुष्टि की गई और पाई गई कमियों में नोटिस जारी किया गया। सभी आशा, एएनएम, और आशा पर्यवेक्षक को गंभीरता से काम करने की हिदायत दी गई। हितग्राही का जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान और नवजात का टीकाकरण की समीक्षा भी की गई। स्टोर कीपर को बुलाकर औषधि और सामग्री भंडारण और वितरण की समीक्षा की गई। सभी मैटरनल डेथ का पोर्टल अपडेशन और अनमोल 2.0 को क्रॉस चेक किया गया।
बताया गया कि सिहावल की 7, रामपुर नैकिन की 2, और मझौली की 3, इस तरह कुल 12 मातृ मृत्यु की समीक्षा की गई। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को भविष्य में बेहतर काम करने के लिए समझाइश दी गई और मातृ मृत्यु को रोकने के लिए उपायों पर चर्चा की गई।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)