उप संचालक कृषि कार्यालय में यूरिया की कालाबजारी एवं अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायतों पर समीक्षा बैठक

0 197

उप संचालक कृषि कार्यालय में यूरिया की कालाबजारी एवं अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायतों पर समीक्षा बैठक

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

 

उपसंचालक कृषि डॉ. राजेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिले के सभी उर्वरक व्यापारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से यूरिया की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायतों पर चर्चा की गई। उपसंचालक कृषि ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरक शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उपलब्ध कराया जाए। किसी भी व्यापारी द्वारा यूरिया या अन्य उर्वरक निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचने या कालाबाजारी करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

बैठक में व्यापारियों से कहा गया कि वे पारदर्शी ढंग से उर्वरक वितरण करें तथा स्टॉक एवं बिक्री का दैनिक विवरण पोर्टल पर दर्ज करें। किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराते समय रसीद देना अनिवार्य होगा। उपसंचालक कृषि ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा तथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने सभी व्यापारियों से किसानों के हित को सर्वाेपरि मानते हुए सहयोग करने की अपील की। किसानों से अपील की कि वे घबराएँ नहीं, जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया का भण्डारण किया जा रहा है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि तरल यूरिया का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिसकी 500 मि.ली. की एक बोतल 45 कि.लो. की बोरी के बराबर असरदार है जिसे 200 ली. पानी में घोलकर एक हेक्टेयर फसल में छिड़काव करें।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment