2 वर्ष बाद मिला एक्टिव आधार कार्ड
2 वर्ष बाद मिला एक्टिव आधार कार्ड
रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडौरी : 02 सितंबर, 2025
जिले के विकासखंड डिंडौरी के ग्राम डांडबिछिया निवासी रामविशाल का आधार लगभग 2 वर्ष पूर्व मृत स्थिति दर्शाते हुए डिएक्टिवेट हो गया था, जबकि रामविशाल जीवित ह। इस तकनीकी त्रुटि के कारण राम विशाल को शासन की कई योजनाओं के लिए केवाईसी ना होने के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा था , जैसे ही यह प्रकरण डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत भोपाल में यूआईडीएआई के अधिकारियों से इस समस्या के समाधान किए जाने की बात कही, कलेक्टर के प्रयास से रामविशाल का आधार यूआईडीएआई के द्वारा पुनः एक्टिवेट कर उन्हें आज 2 सितंबर 2025 को प्रदान कर दिया गया आधार पाकर राम विशाल का चेहरा खिल उठा, रामविशाल को आधार कार्ड प्राप्त होने से शासन की समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। अंत में रामविशाल ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।